फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब बिना एंबुलेंस लिखे वाहन से मरीज की खरीद-फरोख्त पकड़ी

Fri, 03 Nov 2023 10:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बृहस्पतिवार की रात मेडिकल चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें कैंपस में पता चला कि एक मरीज को लेकर बिना एंबुलेंस लिखी जीप महराजगंज गई है और उसके आने पर दूसरे मरीज को भेजा जाएगा। इस सूचना पर परिसर में पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में सीज किया गया वाहन, इसी से मरीज को भेजा गया था महराजगंज।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को महराजगंज लेकर गए वाहन (जीप) को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात में सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि यह जीप एक नर्स के रिश्तेदार की है, जिसकी मदद से मरीजों को प्राइवेट नर्सिंग होम भेजा जा रहा है। बड़ी बात यह है कि वाहन पर एंबुलेंस नहीं लिखा है, जिससे प्राइवेट गाड़ी बताकर मरीजों को इधर-उधर किया जा रहा है। चालक को पुलिस ने 50 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात मेडिकल चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें कैंपस में पता चला कि एक मरीज को लेकर बिना एंबुलेंस लिखी जीप महराजगंज गई है और उसके आने पर दूसरे मरीज को भेजा जाएगा। इस सूचना पर परिसर में पुलिस सक्रिय हो गई।

इसी बीच एक मरीज के तीमारदार से बात करता चालक और पास में ही खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस नजर आई। पुलिस के नजदीक जाने पर चालक ने पहले तो भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया। पुलिस ने उसे चौकी पर भेजा और एंबुलेंस को सीज कर दिया। एंबुलेंस चालक की पहचान गुलरिहा इलाके के मेडिकल कॉलेज के पास निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

अब तक सीज हो चुकी हैं 32 एंबुलेंस
9 मई को मेडिकल कॉलेज गेट पर एंबुलेंस माफिया और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई थी। इसके बाद से अब तक पुलिस 32 एंबुलेंस सीज कर चुकी है। सात दिन पहले भी पुलिस ने दो एंबुलेंस को सीज किया था। पकड़े जाने पर एंबुलेंस को सीज करने के साथ ही पुलिस चालक से 50 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें