फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अब जिला पंचायत सदस्य के घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज, दो दिन पहले हुआ था विवाद

Wed, 05 Jul 2023 01:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो सरहरी (गोरखपुर)।

सार

 रविवार को नागेंद्र यादव को बीच बचाव के दौरान जिला पंचायत सदस्य के पति व देवर पर मारपीट करने का केस दर्ज कराया था। अब दूसरे पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के रामपुर गोपालपुर के टोला भगवानपुर व वार्ड संख्या 11 के जिला पंचायत सदस्य संगीता पासवान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि घर में घुसकर मारपीट की गई है। जबकि, रविवार को नागेंद्र यादव को बीच बचाव के दौरान जिला पंचायत सदस्य के पति व देवर पर मारपीट करने का केस दर्ज कराया था। अब दूसरे पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वार्ड संख्या 11 के जिला पंचायत सदस्य संगीता पासवान ने तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब 11:30 बजे घर के लोग सो रहे थे, तभी गांव के विद्यासागर यादव, दयानंद यादव, नागेंद्र यादव, जैपाल यादव, शेषपाल यादव एवं रवि यादव ने गेट खटका कर जरूरी बात करने के लिए गेट खुलवाए।

इसे भी पढ़ें: किन्नरों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, क्षेत्र सीमा को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन


जैसे ही गेट खोला गया कि अचानक सभी अंदर घुस कर जाति सूचक गाली देते हुए लाठी, डंडे से मारने पीटने लगे, जिसमें पति राजू पासवान, देवर रामसुध, पुत्र आषुतोष, भांजा आदर्श को चोटें आईं तथा उन्हें भी बाल पकड़ कर बाहर खींचा गया। इस दौरान उनके गले से मंगल सूत्र किसी ने छीन लिया। हमले में पति एवं देवर की आंख पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


गुलरिहा थाना पुलिस मंगलवार को उनके तहरीर के आधार पर सभी छह आरोपितों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, लूट, एससीएसटी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। जबकि, दूसरे पक्ष के नागेंद्र यादव ने रविवार की रात में ही उनके पति, देवर व ससुर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें