पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अग्रिम आरक्षण बुकिंग की अवधि समाप्त होने की तिथि से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच के बर्थ संख्या 81, 82 एवं 83 का आरक्षण नहीं किया जाएगा। इस व्यवस्था से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बेडरोल की सुविधा मिलेगी।
अब वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के इकोनॉमी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बेडरोल (चादर, कंबल, तकिया) दिया जाएगा। यात्रियों को यह सुविधा 20 सितंबर से मिलने लगेगी।
विज्ञापन
इकोनॉमी कोच में स्थान की कमी होने के कारण पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बर्थ संख्या 81, 82 एवं 83 का उपयोग बेडरोल रखने के लिए किए जाने का निर्णय लिया है। ऐसे में 20 सितंबर एवं उसके बाद की तिथियों में जिन यात्रियों ने बर्थ संख्या 81, 82 एवं 83 आरक्षित करा लिया है, उन्हें इमरजेंसी कोटा के तहत उपलब्ध बर्थ आवंटित किया जाएगा। जिसकी सूचना संबंधित यात्रियों को एसएमएस अलर्ट के जरिये दी जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अग्रिम आरक्षण बुकिंग की अवधि समाप्त होने की तिथि से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच के बर्थ संख्या 81, 82 एवं 83 का आरक्षण नहीं किया जाएगा। इस व्यवस्था से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बेडरोल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
249 यात्रियों को मिलेगी सुविधा
गोरखपुर से अभी तीन ट्रेनों में एक-एक इकोनॉमी कोच लगाए गए हैं। एक इकोनॉमी कोच में 83 सीटें होती हैं। इस हिसाब से 249 यात्रियों का सफर अब आसान हो जाएगा।