फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गोरखपुर से हैदराबाद जाना हुआ आसान, अब एक साथ 222 यात्री भर सकेंगे उड़ान

Wed, 16 Dec 2020 06:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • इंडिगो ने गोरखपुर से हैदराबाद के लिए शुरू की एयरबस नियो एयरक्राफ्ट
  • पहले नियो एयरबस के कैप्टन समेत क्रू मेंबर का रन-वे पर स्वागत
विज्ञापन
गोरखपुर से हैदराबद फ्लाइट: एयरपोर्ट पर पायलेट समेत क्रू मेंबर का केक काटकर स्वागत करते एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रभाकर वाजपेयी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी सूचना है। विमान कंपनी इंडिगो ने बुधवार से हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद के लिए एयरबस ए- 321 नियो एयरक्राफ्ट की सेवा शुरू कर दी। इस एयरबस की क्षमता 222 सीट की है। साथ ही इसमें कई अन्य सुविधाएं भी हैं।

विज्ञापन


अभी तक हैदराबाद के लिए इंडिगो जिस एयरबस का संचालन कर रहा था उसकी क्षमता 180 सीट की ही थी। बुधवार को हैदराबाद से इस एयरबस के पहले आगमन पर कैप्टन समेत सभी क्रू मेंबर का गोरखपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रभाकर वाजपेयी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल समेत एयरपोर्ट के अन्य अफसरों-कर्मचारियों ने रन-वे पर स्वागत किया।

केक काटकर इस नई सेवा के शुरू होने की खुशियां मनाई गई। एयरपोर्ट निदेशक ने कहा कि अधिक यात्री क्षमता वाले इस जहाज की सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


दरअसल, लॉकडाउन के बीच विमान सेवा शुरू होने के बाद से ही हैदराबाद के यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो का विमान प्रायः फुल रहता है। सीट नहीं मिल पाने पर कई यात्री वाया दिल्ली सफर करने को मजबूर होते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें