गोरखपुर से हैदराबद फ्लाइट: एयरपोर्ट पर पायलेट समेत क्रू मेंबर का केक काटकर स्वागत करते एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रभाकर वाजपेयी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी सूचना है। विमान कंपनी इंडिगो ने बुधवार से हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद के लिए एयरबस ए- 321 नियो एयरक्राफ्ट की सेवा शुरू कर दी। इस एयरबस की क्षमता 222 सीट की है। साथ ही इसमें कई अन्य सुविधाएं भी हैं।
अभी तक हैदराबाद के लिए इंडिगो जिस एयरबस का संचालन कर रहा था उसकी क्षमता 180 सीट की ही थी। बुधवार को हैदराबाद से इस एयरबस के पहले आगमन पर कैप्टन समेत सभी क्रू मेंबर का गोरखपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रभाकर वाजपेयी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल समेत एयरपोर्ट के अन्य अफसरों-कर्मचारियों ने रन-वे पर स्वागत किया।
केक काटकर इस नई सेवा के शुरू होने की खुशियां मनाई गई। एयरपोर्ट निदेशक ने कहा कि अधिक यात्री क्षमता वाले इस जहाज की सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
दरअसल, लॉकडाउन के बीच विमान सेवा शुरू होने के बाद से ही हैदराबाद के यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो का विमान प्रायः फुल रहता है। सीट नहीं मिल पाने पर कई यात्री वाया दिल्ली सफर करने को मजबूर होते हैं।