फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय-संस्कार मिलन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नकारात्मकता के साथ व्यर्थ के संकल्प लेने से बचें
विज्ञापन




प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्कार मिलन कार्यक्रम में बोलीं आध्यात्मिक वक्ता बीके शिवानी



कहा- शरीर और मन के बीच स्वस्थ संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है सात्विक भोजन



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। नकारात्मकता के साथ व्यर्थ के संकल्प लेने से बचने की जरूरत है। सभी अच्छे हैं, इस सोच से आपके रिश्ते सभी से प्रगाढ़ होंगे। सात्विक भोजन भी आपको संस्कारवान बनाने की शक्ति रखता है। इसलिए भोजन की पवित्रता और शुद्धता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।



ये बातें अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक वक्ता बीके शिवानी ने कहीं। वह बृहस्पतिवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के भाई-बहनों को संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित कर रही थीं। आयोजन प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा की ओर से ''''संस्कार मिलन की महारास'''' कार्यक्रम के तौर पर योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया गया था।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सात्विक भोजन, निरोग काया हासिल करने का एकमात्र मूलमंत्र है। आयुर्वेद के मुताबिक, सात्विक भोजन या आहार को सेवन करना इसलिए भी जरूरी है ताकि शरीर और मन के बीच स्वस्थ संतुलन को बनाए रखने में मदद मिल सके।





तनाव मुक्त रखता है सात्विक भोजन



गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक वक्ता ने कहा कि सात्विक भोजन को सच्चा और पवित्र भोजन माना जाता है। यह आपको तनाव मुक्त रहने में मदद करता है। सात्विक भोजन में मिर्च मसालों और तेल की मात्रा नहीं होती है। यह व्यक्ति के तन, मन को शुद्ध, स्वस्थ और प्रसन्नता से भर देता है। उन्होंने लगभग एक घंटे के कार्यक्रम में टोली-प्रसाद वितरण के माध्यम से सभी को मानव सेवा में जुट जाने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में गोरखपुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके पुष्पा, बीके पारूल, बीके मनोज, बीके सुनीता, बीके समृद्धि, बीके पर्निता, बीके अंकिता, बीके मीरा, बीके अनीता आदि मौजूद रहीं।







एसएस एकेडमी ने नौनिहालों ने बांधा समा



कार्यक्रम के दौरान एसएस एकेडमी स्कूल के बच्चों कनिष्का, समृद्धि दीक्षित, एंजल, प्रांजल, सुरभि और कोमल ने आध्यात्मिक वक्ता बीके शिवानी के स्वागत में मनमोहक स्वागत गीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों के माध्यम से नौनिहालों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन




विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. निशी अग्रवाल व छात्र कनिष्क हरि अग्रवाल की ओर से बीके शिवानी को विद्यालय का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को रेलवे ग्राउंड में प्रेरित होकर बच्चों ने उन्हें तिरंगा व गुलाब भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में विद्यालय के निदेशक कनक हरि अग्रवाल ने बीके शिवानी को श्रीमद्भगवद्गीता पुस्तक भेंट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें