फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रा की मौत पर मुआवजे की मांग करने वाले छात्र को नोटिस, निष्कासन की चेतावनी

Tue, 12 Dec 2023 12:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

डीएवी पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा गौरी मिश्रा एक दिसंबर को कॉलेज पहुंची थी। प्रायोगिक परीक्षा के बाद वह कैंपस में बैडमिंटन खेलने लगी। इस दौरान तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डीएवी की छात्रा गौरी मिश्र के मौत के बाद मर्चरी पर रोती मां। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएवी पीजी कॉलेज में एक दिसंबर को बैडमिंटन खेलने के दौरान छात्रा की मौत के मामले में छात्रों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर चार दिसंबर को धरना-प्रदर्शन किया था। प्राचार्य ने धरना देने वाले छात्र को नोटिस देते हुए निष्कासन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि डीएवी पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा गौरी मिश्रा एक दिसंबर को कॉलेज पहुंची थी। प्रायोगिक परीक्षा के बाद वह कैंपस में बैडमिंटन खेलने लगी। इस दौरान तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया था।

चार दिसंबर को छात्र नेता अंकित पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज में धरना-प्रदर्शन कर पीड़ित परिजन को मुआवजा देने की मांग की थी। धरना देने पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. शैल पांडेय ने छात्र नेता को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


इसमें कहा है कि चार दिसंबर को धरना-प्रदर्शन कर कॉलेज का माहौल खराब किया गया। छात्र नेता द्वारा आगे किसी प्रकार की अनुशासनहीनता की गई तो उसे कॉलेज से निष्कासित किया जा सकता है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें