बड़हलगंज। कोतवाली क्षेत्र के दलुआ गांव से ब्रह्मभोज में शामिल होकर गोरखपुर जा रहे लोगों की कार में फरसाड़ गांव के पास अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि धुआं उठने पर ही कार सवार बाहर निकल गए। इसके बाद कार धूं-धूं कर जल गई। गोरखनाथ दस नंबर बोरिंग निवासी नागेंद्र नायक अपनी कार से क्षेत्र के दलुआ गांव में नेवास नायक के घर ब्रह्मभोज में शामिल होने आए थे। वहां से वह देेर रात गोरखपुर लौट रहे थे। फोरलेन हाईवे पर वह फरसाड़ गांव के पास पहुंचे थे, तभी अचानक कार में आग लग गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग को किसी तरह से बुझाया गया। ब्यूरो