फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोरंग की जगह सफेद बालू इस्तेमाल करने पर ठेकेदार को भेजा गया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरैया-बांसस्थान मार्ग स्थित चोरहिया नाला पुल के निर्माण का मामला
विज्ञापन

- सोमवार को प्रकाशित खबर का लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने लिया संज्ञान

गोरखपुर। सरैया-बांसस्थान मार्ग स्थित चोरहिया नाले पर बन रहे पुल के निर्माण में मोरंग की जगह सफेद बालू इस्तेमाल करने के मामले का लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लिया है। सहायक अभियंता ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर साइट पर पड़े मानक विपरीत मटेरियल को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। यह भी कहा कि पुल की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली तो भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 13 किलोमीटर लंबे सरैया-बांसस्थान मार्ग के किलोमीटर 8.3 पर चोरहिया नाला है। वहां पर पहले पुलिया थी लेकिन, जर्जर होने के कारण लगभग एक करोड़ की लागत से नया पुल बन रहा है। इसके निर्माण में शुरू से लापरवाही बरती जा रही थी। स्लैब ढालने के लिए मटेरियल दूसरी जगह लगे प्लांट से मगाया गया। इसके बाद जब पुल का बेड (किनारा) बनाने का काम शुरू हुआ तो मोरंग की जगह सफेद बालू का प्रयोग होने लगा। अमर उजाला ने खबर फोटो प्रकाशित किया तो दोपहर बाद लोक निर्माण विभाग के अफसर हरकत में आए।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक अभियंता वीरेंद्र यादव ने कहा कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर मैके पर पड़े मैटेरियल को तुरंत हटवाने को कह दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें