फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब अनफिट कर्मियों को नहीं देनी होगी टाइपिंग परीक्षा, NE रेलवे ने दी छूट

Mon, 19 Dec 2022 06:48 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा लिए गए बाबू पद के अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग बाध्यकारी होगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के उप निदेशक स्थापना (अराजपत्रित) संजय कुमार ने सभी क्षेत्रीय और उत्पादन इकाई के महाप्रबंधकों को पत्र लिखकर निर्देश् दिया है।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब रेलवे के दफ्तरों में विभागीय क्लर्क पद पर तैनाती के लिए अनफिट रेलकर्मियों को टाइपिंग की परीक्षा नहीं देनी होगी। रेलवे बोर्ड ने ऐसे रेलकर्मियों को टाइपिंग की परीक्षा देने से छूट दे दी है। इस नियम से पूर्वोत्तर रेलवे में करीब पांच सौ से ज्यादा रेलकर्मियो को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


रेलवे में बहुत सारे ऐसे रेलकर्मी हैं जो अपने कार्यक्षेत्र में मेडिकली अनफिट हैं। मसलन, अगर कोई लोको पायलट है और उसकी आंख में दोष है। मेडिकल जांच में डॉक्टर ने उसे अनफिट कर दिया है, जिसके बाद उस रेलकर्मी को मेडिकली डिकैटेगेराईज्ड कर्मचारियों की सूची में डाल दिया गया है। ऐसे रेलकर्मी को मिनिस्ट्रीयल कैडर आवंटित करते समय टाइपिंग परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी।

हालांकि, रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा लिए गए बाबू पद के अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग बाध्यकारी होगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के उप निदेशक स्थापना (अराजपत्रित) संजय कुमार ने सभी क्षेत्रीय और उत्पादन इकाई के महाप्रबंधकों को पत्र लिखकर निर्देश् दिया है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय एवं प्रवक्ता एके सिंह ने रेलवे बोर्ड के इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अनफिट कम्रचारियों के लिए भविष्य में वेतन वृद्धि के लिए भी परीक्षा पास करना जरूरी था। इस नियम से रेलकर्मियों को सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें