फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रिकेट मैच: महाप्रबंधक एकादश ने छह विकेट से जीता मैच

Sun, 19 Jan 2020 09:28 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
महाप्रबंधक एकादश ने जीता मैच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे एकादश और अपर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच रविवार को खेला गया। जिसमें महाप्रबंधक एकादश ने छह विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर महाप्रबंधक एकादश के कप्तान राजीव अग्रवाल ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अपर महाप्रबंधक की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए। एसके मिश्र ने सर्वाधिक 14 रन बनाए।

उनके अलावा एके पांडेय ने 10, बीएस दोहरे ने नौ, आलोक सिंह ने छह और कप्तान अमित अग्रवाल ने चार रन बनाए। गेंदबाजी में महाप्रबंधक एकादश की ओर से ऋतुराज सिंह ने दो, एसके सिंह, भारत भूषण, डीके खरे और जयप्रकाश ने एक-एक विकेट हासिल किया। उतरी महाप्रबंधक एकादश की टीम ने 11वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया । महाप्रबंधक एकादश के कप्तान राजीव अग्रवाल ने नाबाद 14 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


एसके पांडेय ने तीन, पंकज सिंह ने 10, डीके खरे ने 10, ऋतुराज सिंह ने 10 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में अपर महाप्रबंधक एकादश के पीके अग्रवाल, एसके मिश्र, बीएस दोहरे ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इसके बाद अध्यक्ष नरवो बनाम उपाध्यक्ष नरवो के बीच भी मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष नरवो की टीम विजयी रही। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन पंकज कुमार सिंह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, धन्यवाद ज्ञापन सुधांशु शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने किया। इस दौरान प्रमुख विभागाध्यक्ष, अध्यक्ष नरवो अलका अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरवो विधि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें