फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संघर्ष पूर्ण मुकाबले में जीता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे

Sun, 29 Oct 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रहे 32 वें अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबॉल प्रतियोगिता 202
विज्ञापन
सैयद मोदी स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वालीबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

महिला वर्ग में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम को दक्षिण पश्चिम रेलवे की टीम से मिली मात
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम चल रही 32वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वालीबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार शाम खेले गए पुरुष वर्ग के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने उत्तर मध्य रेलवे को 25-19, 25-12, 23-25, 26-24 अंकों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबलों में पूर्व मध्य रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे को 17-25, 27-25, 25-16, 25-19, 09-15 अंको से मात देकर आगे की राह बनाई। पूर्व रेलवे ने मध्य रेलवे को सीधे सेटों में 25-15, 25-20, 25-14 अंको से हराकर जीत दर्ज की। दक्षिण रेलवे ने पूर्व तटीय रेलवे को सीधे सेटों में 25-23, 25-16, 25-12 अंकों से हराया। रेलवे सुरक्षा विशेष बल ने दक्षिण मध्य रेलवे को 25-08, 25-17, 25-13 अंकों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रतियोगिता के महिला वर्ग के मुकाबलों में दक्षिण पश्चिम रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को 25-23, 25-18, 25-15 अंकों से पराजित किया। पूर्व रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे को 25-22, 25-16, 25-18 अंकों से हराया, रेलवे सुरक्षा विशेष बल ने मध्य रेलवे को 25-11, 25-07, 25-12 अंकों से शिकस्त देकर मैच जीत लिया।
मैच के निर्णायक की भूमिका संकटा सिंह, विनोद सिंह, रमेश राय, प्रदीप यादव, ओंकार सिंह, अतुल सिंह, संदीप कुंदीर व भवर सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें