गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे को वर्ष 2024 में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रेल मंत्रालय की ओर से द्वितीय पुरस्कार रेलमंत्री राजभाषा ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वाराणसी मंडल को वर्ष 2024 के लिए आदर्श मंडल के रूप में चुना गया है।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी की ओर से 26 दिसंबर को रेल भवन, नई दिल्ली में आयोजित रेलवे बोर्ड कार्यान्वयन समिति की बैठक में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। रेल मंत्रालय की ओर से हिंदी के प्रयोग और प्रचार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यालयों, मंडलों, स्टेशनों और केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थानों में रेल मंत्री राजभाषा शील्ड/ट्रॉफी और चल वैजयंती पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। एनईआर के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। संवाद