फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शुभम के अर्धशतक से पूर्वाेत्तर रेलवे ने दर्ज की दूसरी जीत

Tue, 05 Mar 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया प्राइजमनी 20-20 लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित ऑल इंडिया प्राइजमनी 20-20 लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूर्वोत्तर रेलवे और इंदौर की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। रेलवे की तरफ से शुभम चौबे ने अर्धशतक जड़ा। रविवार को हुई बारिश के कारण सोमवार को मैदान गीला था। देर से शुरू होने के कारण दोनों मैच 12-12 ओवरों के कराए गए।
सोमवार को पहला मैच पूर्वाेत्तर रेलवे और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के बीच खेला गया। उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने 12 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 134 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। रेलवे के शुभम चौबे ने 65, साहेब युवराज ने 40 रन और शिव राठी ने 19 रन बनाए। उत्तराखंड के प्रशांत ने दो, नीरज और जन्मेजय ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में उतरी उत्तराखंड की टीम 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी। उत्तराखंड के विजय शर्मा ने 45, नीरज ने 22 रन बनाए। रेलवे के त्रिशाल व निशांत ने दो-दो, प्रशांत अवस्थी ने एक विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए शुभम चौबे को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मैच इंदौर और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें इंदौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। इंदौर के शौर्य ने नाबाद 79 रन, भास्कर ने 40 रन बनाए। आंजनेय ने 22 रन का योगदान दिया। चंडीगढ़ के हरप्रीत और धनंजय ने एक-एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम 12 ओवर में 68 रन पर ही सिमट गई। चंडीगढ़ के हरजीत ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। इंदौर के शौर्य को तीन, दिव्य प्रकाश, मुनींद्र और प्रथम को एक-एक विकेट मिला। शौर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इस दौरान लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन, डॉ. मुदित गुप्ता, संतोष त्रिपाठी, डब्बू शुक्ल, शफीक अहमद सिद्दीकी, अजय दूबे, रविंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें