संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की कबीर और गांधी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र एवं डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों के सहयोग से अधिक से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाना आदि है। कार्यक्रम में डॉ. अपरा त्रिपाठी, डॉ. ममता चौधरी, डॉ. कुसुम रावत आदि मौजूद रहीं। उधर, प्रियदर्शनी एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्वनी मिश्र तथा एनएसएस के समन्वयक डॉ. ओपी सिंह ने स्वयंसेवकों को जागरूक किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्मृति मल्ल व डॉ. कुसुम रावत आदि मौजूद रहीं।