पूर्वोत्तर रेलवे कबड्डी टीम के खिलाड़ी सुनील और प्रवेश का चयन 25 जून से एक तक बुसान (कोरिया) में
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कबड्डी टीम के खिलाड़ी सुनील और प्रवेश का चयन 25 जून से एक तक बुसान (कोरिया) में होने वाली सीनियर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय कबड्डी टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी बुसान में शानदार प्रदर्शन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष योगेश मोहन ने कहा कि एनईआर के खिलाड़ियों के खाते में निरंतर उपलब्धियां जुड़ती जा रही हैं। पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के महासचिव पंकज कुमार सिंह, कबड्डी/सचिव ओमकार सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह और कबड्डी टीम के कोच अरविन्द कुमार पांडेय ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। संवाद