फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में अंडरग्रांउड क्राइम: माफिया विनोद उपाध्याय और उसके भाई संजय के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी

Tue, 30 May 2023 12:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

पुलिस ने माफिया के कुछ करीबियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि दोनों के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है। माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 
विज्ञापन
माफिया विनोद उपाध्याय। (file) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाने में दर्ज रंगदारी के केस में माफिया विनोद उपाध्याय और उनके भाई संजय उपाध्याय के खिलाफ सोमवार को कोर्ट से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी हो गया। दोनों दर्ज केस में नामजद आरोपी हैं। इस केस में पुलिस ने विनोद के नौकर छोटू को जेल भेजा था और अन्य आरोपी तभी से फरार चल रहे हैं। उधर, पुलिस विनोद के करीबियों के जरिए उस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता प्रवीण श्रीवास्तव की गुलरिहा इलाके के मोगलहा में जमीन है। उस जमीन पर माफिया विनोद निर्माण नहीं कराने दे रहा था। यहां तक की जमीन को बेचने भी नहीं दे रहा था। इसके एवज में वह रंगदारी मांग रहा था। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने रंगदारी का केस दर्ज किया और रविवार को पुलिस ने जमीन पर जबरन लिखवाए गए विवादित भूमि के स्लोगन पर भी पेंट पालिश कराकर हटा दिया है।

इसे भी पढ़ें: जमीनों के धंधे में माफिया के इलाके अलग, मगर उसूल एक, नहीं रखेंगे पैर पर पैर
विज्ञापन


अब कोर्ट ने माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए कोर्ट से एलबीडब्ल्यू हासिल कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश भी तेज कर दी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस माफिया के अयोध्या, लखनऊ और गोरखपुर के ठिकानों पर दबिश दे चुकी है। हालांकि, पुलिस को अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने माफिया के कुछ करीबियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि दोनों के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है। माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें