फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों में नहीं रहे कोई कसर : खेल मंत्री

विज्ञापन
रोइंग प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर टेंट लगाते कर्मचारी
विज्ञापन
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत 27 से 31 मई तक रामगढ़ताल में होने वाली रोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा सोमवार को प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने लिया। इस दौरान वह रामगढ़ताल के आसपास और वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचें, जहां उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि प्रतियोगिता की तैयारियों में कोई कसर बाकी न रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद खेल मंत्री जिम्मेदारों के साथ सोमवार शाम एनेक्सी भवन पहुंचे। जहां उन्होंने रोइंग प्रतियोगिता के अबतक के तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों व दर्शकों के लिए किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्थाएं होनी चाहिए, जिससे देश के विभिन्न प्रांतों से आ रहे खिलाड़ी यूपी और गोरखपुर के बारे में अविस्मरणीय यादें लेकर लौटें।
खेल मंत्री को बताया गया कि सभी कार्य लगभग पूर्णता की ओर हैं। जो भी काम शेष हैं, वे दो दिन में शत प्रतिशत पूरे हो जाएंगे। खिलाड़ियों के आने पर उन्हें शानदार माहौल का अनुभव होगा।
विज्ञापन

बैठक में अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने कहा कि यह प्रतियोगिता पूरे यूपी के लिए शानदार अवसर है। रोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता इस विशिष्ट खेल के क्षेत्र में पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत समूचे राज्य में खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने का बड़ा माध्यम भी बनेगी।
बैठक में कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्णा करुणेश, सीडीओ संजय मीना, एसपी सिटी कृष्ण विश्नोई, एडीएम सिटी विनीत सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा, उप निदेशक संस्कृति डॉ मनोज गौतम, सीएमओ डॉ आशुतोष दूबे, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोइंग प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर टेंट लगाते कर्मचारी

रोइंग प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर टेंट लगाते कर्मचारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें