फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुहर्रम की पांचवीं पर नहीं निकला जुलूस, ताजियादार डीजे बजाने पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली का मामला, सातवीं और नौवीं का भी जुलूस निकालने पर संशय
विज्ञापन

पीस कमेटी की बैठक भी रही बेनतीजा

पिपरौली। गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली में रविवार रात पहली बार मुहर्रम की पांचवीं का पारंपरिक जुलूस नहीं निकला गया। स्थानीय पुलिस जुलूस निकालने की अपील करती रही लेकिन ताजियादार अड़े रहे। उन्होंने कहा कि इस बार स्थानीय प्रशासन ने जुलूस में डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है और साउंड बॉक्स हटाने की बात कर रहा है। अगर पाबंदी नहीं हटी तो सातवीं और नौवीं का भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
मामले को सुलझाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को गीडा थाने पर पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों व ताजियेदारों के बीच घंटों वार्ता हुई। समाचार लिखे जाने तक किसी ठोस निर्णय की जानकारी सामने नहीं आ सकी है। फिलहाल, पुलिस बल क्षेत्र में मुस्तैद है और स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रकरण को लेकर गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि पांचवीं का जुलूस निकालने के लिए स्थानीय लोगों और ताजियेदारों से वार्ता की गई थी लेकिन सभी ने स्वेच्छा से जुलूस न निकालने का निर्णय लिया। वे सीधे सातवीं का जुलूस निकालेंगे। शासन से साफ निर्देश है कि डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा और जुलूस तय मानकों व नियमों के अनुसार ही निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें