फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करवा चौथ की रात महिला पर एयरगन से गोली चलाने वाले का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। करवा चौथ की रात छत पर पूजा कर रही महिला को एयरगन का छर्रा लगने के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस हमलावर का पता नहीं लगा सकी है। गोली किसने और किस दिशा से चलाई थी, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोपालापुर निवासी विजया चौहान बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे अपनी छत पर करवा चौथ की पूजा कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी नाक पर गोली जैसी कोई वस्तु आकर लगी, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद उनके पति आलोक चौहान उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। शुरुआती जांच में एयरगन के छर्रे से चोट लगने की आशंका जताई गई थी।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला को जानबूझकर निशाना बनाया गया था या फिर यह किसी अन्य वजह से हुई घटना है। रामगढ़ताल थाना पुलिस आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा महिला के घर के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का सत्यापन भी कराया जा रहा है, ताकि घटना से जुड़े किसी सुराग का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आसपास रहने वाले लोगों का सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही घटना की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें