फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: पुलिस की देखरेख में साहबगंज में नहीं लग रहा जाम, राहगीर के साथ ही व्यापारी का भी दे रहे ध्यान

Sat, 04 Mar 2023 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

साहबगंज मंडी में पूरे साल भीड़ रहती है। होली का त्योहार करीब है, ऐसे में भीड़ और बढ़ गई है। यहां वाहन लेकर जाना सामान्य तौर पर मुसीबत को दावत देना माना जाता है। लेकिन पुलिस की व्यवस्था से पिछले कुछ दिनों से स्थिति में बदलाव दिख रहा है।
विज्ञापन
खूनीपुर चौक के पास जाम के दौरान ,गाड़ियों को हटवाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर की साहबगंज किराना मंडी में शुक्रवार दोपहर दो बजे भीड़ खूब थी, लेकिन गाड़ियों के पहिये चलते रहे। रफ्तार कम जरूर थी, लेकिन कोई घंटों नहीं फंसा। इन सब के बीच बाजार में अचानक एक ट्रक आ गया। यातायात पुलिसकर्मी उसका चालान काटने लगे, तो व्यापारी ने फोन उठाया और एसपी सिटी को मिला दिया। एसपी सिटी बोले-चालान नहीं काट रहे, तो जाम भी मत लगाओ भाई। व्यापार हो, इसके लिए वाहन आने दे रहे, तो उसे तय स्थान पर ही खड़ा करें।

विज्ञापन


साहबगंज मंडी में पूरे साल भीड़ रहती है। होली का त्योहार करीब है, ऐसे में भीड़ और बढ़ गई है। यहां वाहन लेकर जाना सामान्य तौर पर मुसीबत को दावत देना माना जाता है। लेकिन पुलिस की व्यवस्था से पिछले कुछ दिनों से स्थिति में बदलाव दिख रहा है। व्यापारियों का माल आने में असुविधा न हो इसके लिए ,जगह तय करके ट्रक जैसे बड़े वाहनों को भी मार्केट में इंट्री दी जा रही है।

इस सबसे बीच खरीदारी करने आने वाले लोग परेशान न हों, इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। चौराहे, मुख्य मार्ग के साथ ही मंडी में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाते रहने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन





 

विज्ञापन

जाम की बड़ी वजह ई-रिक्शा

दुकानदार लल्लू प्रसाद ने कहा कि बाजार में पहले से बहुत राहत है। पुलिस भी परेशान नहीं कर रही है। जाम की सबसे बड़ी वजह ई-रिक्शा है। क्योंकि ये पलटने के डर से किनारे नहीं चलते हैं और बीच में चलकर जाम लगा देते हैं।

जाम लगते ही आ जाती है पुलिस
दुकानदार ऋषभ गुप्ता ने कि सामान दुकान तक आ सके, इसके लिए गाड़ियों का आना जरुरी है। पुलिस इस बार चालान काटकर परेशान नहीं कर रही है। पुलिस जाम लगते ही आ जा रही है, जिससे लोगों को घंटों परेशान नहीं होना पड़ रहा है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि बाजार में लोग सुरक्षित व्यापार कर सकें, इसके लिए पुलिस मुस्तैद है। आम लोगों की सहूलियत के साथ ही पुलिस व्यापारियों का भी ध्यान दे रही है। किसी को बेवजह पुलिस चालान काटकर परेशान नहीं करेगी।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें