फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम : 2027 से पहले BJP का फोकस, उपसभापति पद पर दलित चेहरे पर भाजपा लगा सकती है दांव- ये है वजह

Tue, 21 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

नगर निगम अधिनियम के अनुसार, उपसभापति का चुनाव पांच अगस्त तक होना है लेकिन इसकी प्रक्रिया जुलाई के अंतिम सप्ताह में पूरी कराए जाने की तैयारी है। चुनाव की आहट के साथ ही निगम सदन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि पिछले 36 वर्षों में इस पद के लिए 19 चुनाव हो चुके हैं लेकिन अब तक किसी दलित पार्षद को उपसभापति बनने का अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम - फोटो : X @NagarNigamGkp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम में उपसभापति का चुनाव जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी सामाजिक संतुलन की रणनीति के तहत इस बार दलित चेहरे पर दांव लगा सकती है। संख्या बल के अभाव में समाजवादी पार्टी पहले ही मुकाबले से बाहर मानी जा रही है।

विज्ञापन


नगर निगम अधिनियम के अनुसार, उपसभापति का चुनाव पांच अगस्त तक होना है लेकिन इसकी प्रक्रिया जुलाई के अंतिम सप्ताह में पूरी कराए जाने की तैयारी है। चुनाव की आहट के साथ ही निगम सदन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

खास बात यह है कि पिछले 36 वर्षों में इस पद के लिए 19 चुनाव हो चुके हैं लेकिन अब तक किसी दलित पार्षद को उपसभापति बनने का अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन

हाल ही में हुए नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा ने पुराने चेहरों के बजाए नए पार्षदों को मौका देते हुए दो पिछड़ा, दो दलित और एक सामान्य वर्ग के सदस्य को शामिल कर सामाजिक संतुलन का संदेश दिया था। अब माना जा रहा है कि यही रणनीति उपसभापति चुनाव में भी दोहराई जा सकती है।

पद के लिए दो महिला पार्षद भी दावेदारी कर रही हैं, जिनमें एक पिछड़ा वर्ग और दूसरी सामान्य वर्ग से हैं। वहीं, दलित वर्ग के एक वरिष्ठ पार्षद भी मजबूत दावेदार बताए जा रहे हैं। वह तीन बार पार्षद रह चुके हैं, जबकि उनकी पत्नी भी एक कार्यकाल तक पार्षद रह चुकी हैं। हालांकि उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला भाजपा संगठन और शीर्ष नेतृत्व की सहमति के बाद ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें