संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। डीएवी पीजी काॅलेज में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। जिसमें विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। छात्रों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में नीतीश ने जहां प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं छात्राओं की बैडमिंटन में आंचल यादव अव्वल रहीं। छात्रों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में नसरूद्दीन द्वितीय स्थान व हरिओम राजभर तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह छात्राओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रियंका यादव द्वितीय व श्रेया सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आंचल यादव प्रथम, सावित्री निषाद द्वितीय तथा सांझ त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं। इसी वर्ग में छात्रों में रितेश यादव प्रथम, ऋषभ यादव द्वितीय व सलीम अंसारी तृतीय स्थान पर रहे।
इसके पूर्व नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने ध्वजारोहण कर एवं मशाल जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डा.अमित उपाध्याय रहे। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैल पांडेय ने किया। इस दौरान डा. अमृता श्रीवास्तव, डा. वेदवती सिंह, डा.बिन्दू कुमारी, डा.प्रवीन सिन्हा, डा.सुबोध कुमार, डा.पंकज तिवारी, कु0 दृष्टि, चंद्र मोहन श्रीवास्तव तथा निगमेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।