फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में नौ भारतीय वाहन जब्त, इस वजह से की गई कार्रवाई

Thu, 18 Feb 2021 05:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय वाहनों पर नेपाल प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। रुपनदेही जिले के एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों में कुल नौ भारतीय वाहनों को जब्त किया गया है। जिसमें एक ट्रक, चार कार, दो पिकअप व दो मोटरसाइकिल शामिल हैं।

विज्ञापन


ट्रक को इसलिए जब्त किया गया है, क्योंकि ट्रक चालक के पास ट्रक व भंसार की अनुमति के पर्याप्त पेपर नहीं मिले हैं। जबकि जब्त हुए चार पहिया व मोटरसाइकिल नियम विरुद्ध गैर अधिकृत रास्तों से नेपाल गए थे। उनके पास वाहनों के भंसार व पंजीकरण के कागजात भी नहीं मिले हैं।

नेपाल के रुपनदेही जिला के एसपी प्रवीण पोखरेल का कहना है कि कोविड-19 के कारण भारतीय चारपहिया व मोटरसाइकिल को नेपाल आने के लिए बनने वाली सुविधा पत्र व भंसार प्रपत्र पर रोक लगाई गई है। ऐसे में पगडंडियों से नेपाल आए भारतीय चार पहिया व मोटरसाइकिल पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें