फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के नौ खाद-बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, नौ को नोटिस

Thu, 25 Feb 2021 08:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर डीएम के विजयेंद्र पांडियन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर के डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर गुरुवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र में स्थित खाद एवं बीज की 58 दुकानों पर कृषि विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान डीएपी, यूरिया और जिंक के आठ नमूने लिए गए। वहीं जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 9 खाद विक्रेताओं के बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिए गए जबकि 9 अन्य खाद विक्रेताओं को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश के क्रम में डीएम के कहने पर कार्रवाई का सिलसिला गुरुवार को देर शाम तक जारी रहा। दुकानों की जांच के लिए पांच अधिकारियों की तहसीलवार टीमें गठित की गईं थी। इनमें उप कृषि निदेशक संजय सिंह ने कैम्पियरगंज और सदर तहसील में कार्रवाई की तो जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बांसगांव एवं गोला तहसील की दुकानों की जांच की।

कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव ने चौरीचौरा और भूमि संरक्षण अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्र ने सहजनवां तहसील में छापा मारा।  उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने खजनी की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 
जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि डीएम के निर्देश पर अभियान चलाकर जिले की खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।  इस दौरान नमूने लिए गए जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 9 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं जबकि 9 खाद बीज विक्रेताओं को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें