मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव को सम्मानित करते ज्योतिषाचार्य पंडित घनश्याम पाण्डेय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जगन्नाथपुर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय राम कथा ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को पूर्णाहुति और विशाल महाप्रसाद के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन कथा व्यास मृदुलानंद शास्त्री ने राम कथा का रसपान कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
उन्होंने तुलसीदास की पंक्तियों का स्मरण कराते हुए बताया कि दान और सेवा करने से धन और पुण्य दोनों की वृद्धि होती है।
कथा व्यास मृदुलानंद शास्त्री व यज्ञाचार्य पंडित घनश्याम पाण्डेय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, ज्योतिषाचार्य पंडित घनश्याम पाण्डेय यज्ञाचार्य ने श्री राम तत्व की प्राप्ति ही जीवन का लक्ष्य एवं उद्देश्य बताया। कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, सेवा, त्याग एवं कर्तव्यपालन की अनुपम प्रेरणा देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में सदाचार, संस्कार एवं भक्ति को अपनाने का आह्वान किया।
विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अजय शंकर ओझा, शैलेंद्र गुप्ता, मनीष कांत ओझा, मोनू ओझा, दिलीप गुप्ता, दीनानाथ शर्मा, अमित घोष व आनंद मोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।