इन इलाकों में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम और होम डिलीवरी ब्वॉय को छोड़कर कोई अन्य नहीं आ-जा सकेगा। उन्होंने बताया कि चित्रगुप्त नगर, ग्रीन सिटी, ग्राम पिपरही, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर तीन स्थित पवन विहार, कृष्णानगर प्राइवेट कालोनी में 14 दिन तक कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिलने पर वहां सील खोल दिया गया है। अब वहां के लोग सामान्य तरीके से कहीं भी आ-जा सकेंगे।