फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चचेरी बहन की शादी में आई नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
झंगहा थाना क्षेत्र के जंगलरसुलपुर नंबर दो के लक्ष्मीपुर गांव निवासी ​शिवानी की फाइल फोटो। स्रोत
विज्ञापन
- झंगहा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में रविवार को आधी रात के बाद हुई वारदात
विज्ञापन

- एसपी नार्थ के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य
- देवरिया के रुद्रपुर में हुई थी शादी, मायके के एक युवक की तलाश तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रम्हपुर/सरदारनगर। झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो स्थित लक्ष्मीपुर गांव में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने ससुराल से आई शिवानी (20) की रविवार की देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। शिवानी की आठ महीने पहले देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के अवस्थी गांव में शादी हुई थी। उसका शव घर के पास बने टॉयलेट में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एसपी नार्थ के नेतृत्व में फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम ने साक्ष्य जुटाए।
जंगल रसूलपुर नंबर दो निवासी प्राथमिक विद्यालय की रसोइया नोहरी देवी ने आठ माह पहले अपनी बेटी शिवानी की शादी देवरिया के रुद्रपुर अवस्थी गांव निवासी भीम निषाद से की थी। नाेहरी ने बताया कि तीन दिन पूर्व शिवानी चचेरी बहन अमिता की शादी में शामिल होने ससुराल से आई थी। रविवार की रात घर से करीब दो सौ मीटर दूर जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच शिवानी स्टेज से उतरकर चली गई।
विज्ञापन

देर रात जब नोहरी घर पहुंचीं तो शिवानी वहां नहीं मिली। बड़ी बेटी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह काफी पहले ही घर आ गई थी। परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर के पास बने टॉयलेट के दरवाजे के नीचे से हाथ दिखा। दरवाजा खोला गया तो खून से लथपथ शिवानी की लाश पड़ी मिली। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था। शिवानी की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना पर कुछ ही देर में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र, थाना पुलिस, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम पहुंच गई। पुलिस ने नोहरी देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कॉल डिटेल, गांव के लोगों के बयान और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस गांव के एक युवक की तलाश कर रही है। संदिग्ध के परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
00
संदिग्ध युवक के घर की ओर गया खोजी कुत्ता
सोमवार की सुबह भी डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। खोजी कुत्ते को खून के धब्बे सुंघाए गए, जिसके बाद वह घर के पीछे की गली की ओर गया। उसी दिशा में वह युवक रहता है, इससे उस पर शक गहरा गया है। फॉरेंसिक टीम ने खून, मिट्टी, चप्पलों के निशान और अंगुलियों से जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं।
विज्ञापन




कोट
चचेरी बहन की शादी में आई नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव के एक युवक पर शक है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- राज करन नय्यर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें