फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में इंसानियत शर्मसार: बिजली के केबल पर लटका नवजात का शव, शरीर पर था खून ही खून; दिल दहलाने वाली तस्वीर

Sat, 03 May 2025 03:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के सहजनवां में बिजली के केबल पर नवजात का शव लटका मिला है। मोहल्ले के लोगों ने सुबह में शव तार पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
केबल पर लटकी मिली नवजात की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोरखपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। सहजनवां में नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात लुचुई में एक मकान के सामने शुक्रवार सुबह बिजली के केबल पर नवजात का शव लटका होने से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर पहुंची सहजनवां थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की, लेकिन देर रात तक भी मां-बाप के बारे में पता नहीं लगा। सहजनवां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जिस जगह यह शव तार से लटका था, वहां आसपास कई मकान हैं, जिसमें बाहर के किराएदार रहते हैं। इनमें से अधिकांश लोग गीडा की विभिन्न फैक्टरियों में नौकरी करते हैं। आसपास के लोगों से इनकी कम ही जान पहचान है। 
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि नवजात इन्हीं मकानों में रहने वाले किसी घर में पैदा हुआ होगा। शव का शरीर खून से सना था और देखने से ऐसा लग रहा था कि कुछ घंटे पहले ही प्रसव हुआ होगा। लोग ऐसी आशंका जता रहे थे कि प्रसव के बाद इसे छत से फेंका गया होगा। 

इस दौरान नवजात का नाल बिजली के केबल में लिपट जाने से शव तार पर ही फंसकर लटक गया होगा। सुबह टहलने निकले लोगों ने केबल में नवजात का शव देखकर शोर मचाया। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

 

शर्मसार करने वाली घटना
मौके पर पहुंचे लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना शर्मसार करने वाली है। मोहल्ले में तरह-तरह की बात सुनी जा रही हैं। कोई प्रेम संबंध में तो कोई गर्भपात की बात कह रहा है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसओ सहजनवां महेश चौबे ने कहा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सितंबर में कूड़े के ढेर पर मिला था नवजात का शव
गोरखपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुफ्तीपुर में बीते सितंबर में ट्रांसफाॅर्मर के पास कूड़े के ढेर में एक नवजात का शव मिला, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। नजर पड़ने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी। नवजात का शव किसने फेंका, इसकी जांच पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से शुरू की थी, लेकिन शव फेंकने वाले के विषय में कोई जानकारी नहीं मिली।

 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुत्तों का झुंड जब शव को नोचते हुए कूड़े से बाहर लाया, तब लोगों की नजर पड़ी। आसपास के लोग भी एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज में आते-जाते दिखे लोगों के बारे में छानबीन की, लेकिन शव वहां किसने फेंका, इसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। इसके बाद प्रकरण की फाइल बंद हो गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें