फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी में अगले सत्र से जेईई के जरिए होगा प्रवेश : कुलपति

Tue, 28 Jul 2020 11:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी के नए कुलपति प्रो जेपी पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में नवागत कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि अगले सत्र से बीटेक में प्रवेश जेईई के माध्यम से लिया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार करेंगे। इससे राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी पढ़ने आएंगे तथा पढ़ाई की गुणवत्ता और सुधरेगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में वरिष्ठ शिक्षकों से मुलाकात करने के बाद सोमवार को पत्रकारों से ऑनलाइन मुखातिब हुए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की रैंकिंग को राष्ट्रीय स्तर पर सुधारने पर फोकस रहेगा।

अभी रैकिंग 180 है और इसे 100 के अंदर लाएंगे। इसके लिए जहां एक तरफ रिसर्च का दायरा हम बढ़ाएंगे, वहीं सामाजिक सरोकारों को भी पूरा करते हुए आसपास के विद्यालयों में शोधार्थियों को मेंटर के जरिए भेज कर विद्यार्थियों को तकनीकी जानकारी से रूबरू कराएंगे। शनिवार और रविवार को विद्यार्थी विद्यालयों में पढ़ाएंगे।
विज्ञापन


कोरोना संकटकाल में ऑनलाइन पढ़ाई की ओर बढ़ेंगे ताकि स्कूलों के बच्चों में स्किल डेवलप किया जा सके। एक सवाल के जवाब में कहा कि शोध को समाज, उद्योग, कृषि, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में ले जाएंगे। कृषि के क्षेत्र में तीन करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट विश्वविद्यालय के पास है। गांव की ओर शोध को ले जाएंगे तो समाज को फायदा मिलेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा वर्कशॉप कराएंगे

कुलपति ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वर्कशॉप होंगे। प्लेसमेंट के लिए गेट अच्छा जरिया है। इस ओर ध्यान दिया जाएगा। हमारी कोशिश होगी कि यहां की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थी को जॉब जरूर मिले।

एल्युमिनाई को बनाएंगे आर्थिक ताकत
कुलपति ने कहा कि हम एल्युमिनाई को अपनी आर्थिक ताकत बनाएंगे। उन्हें जोड़कर ट्रेनिंग, प्लेसमेंट में मदद लेंगे। जरूरत पड़ने पर एल्युमिनाई से आर्थिक मदद की पहल करेंगे।

सप्ताह भर बाद रिजल्ट आएंगे
कुलपति ने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों को प्रोन्नत कर देने के लिए मंगलवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुलाई गई है। इसमें तय फार्मूले को विचार-विमर्श करके अंतिम रूप दिया जाएगा। सप्ताह भर के बाद रिजल्ट भी घोषित होने लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें