फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई भर्ती वाले रेलकर्मी भी मान्यता प्राप्त यूनियन के चुनाव में कर सकेंगे मतदान

Mon, 02 Nov 2020 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

रेलवे में नई भर्ती वाले रेलकर्मी भी मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए होने वाले चुनाव में मतदान कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने ऐसे सभी रेलकर्मियों का नाम मतदाता सूची में डालने का निर्देश सभी रेलवे जोन को दिया है। जिनका नाम नहीं है वे तीन नवंबर तक आपत्ति दाखिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मतदाताओं की सूची जारी कर दी है। गोरखपुर मुख्यालय, लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल में कुल 47253 रेलकर्मी मतदाता बनाए गए हैं। आपत्ति दाखिल करने का समय मंगलवार यानी तीन नवंबर तक है। इसके बाद चार नवंबर को आपत्ति का निस्तारण किया जाएगा। पांच नवंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदान चार व पांच दिसंबर को कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें