फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नवागत अध्यक्ष देश दीपक वर्मा बोले, एम्स को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाना पहली प्राथमिकता

Tue, 31 Jan 2023 02:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आईपीडी में भर्ती एक मरीज ने शिकायत की शौचालय 15 दिनों से जाम है, कई बार कहने के बाद भी उसे ठीक नहीं किया गया। मजबूरी में दूर दूसरे शौचालय में जाना पड़ता है। इस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों से उन्होंने जवाब मांगा है।
विज्ञापन
एम्स के नवागत अध्यक्ष देश दीपक वर्मा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के नवागत अध्यक्ष देश दीपक वर्मा ने कहा कि एम्स को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाना ही पहली प्राथमिकता है। वह सोमवार को एम्स का निरीक्षण करने के साथ संवाददाताओं से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, आईपीडी, जांच केंद्र और निर्माणाधीन भवनों को देखा। जहां पर कई कमियां मिली, जिसे सुधारने का निर्देश देते हुए रिपोर्ट भी मांगी है।

विज्ञापन


बताया कि आईपीडी में भर्ती एक मरीज ने शिकायत की शौचालय 15 दिनों से जाम है, कई बार कहने के बाद भी उसे ठीक नहीं किया गया। मजबूरी में दूर दूसरे शौचालय में जाना पड़ता है। इस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों से उन्होंने जवाब मांगा है। इस बीच उन्होंने भवन निर्माण में कई तरह की खामियां पकड़ी, जिसे 15 दिन के अंदर ठीक कराने का निर्देश काम करा रही संस्था एलएनटी और हाइटस को दिया है। साथ ही कहा है कि अगर समस्याएं ठीक नहीं हुई तो इसकी शिकायत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की जाएगी। छात्रों और मरीजों से मिलेसमस्याएं पूछी और उसे सुधारने का निर्देश दिया।

कहा कि एम्स को विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान बनाना है, जिससे देश और विदेश से मरीज उपचार के लिए आएं। इससे यहां का नाम भी होगा और अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। कहा कि एम्स परिसर में मेडिसिन प्लांट लगाए जाएं। इसमें औषधीय पौधों व स्वास्थ्य से सबंधित पेड़ पौधे हो। पौधों के साथ उसका नाम और वैज्ञानिक नाम हो। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की प्रतिमाएं लगाने का निर्देश दिया। इससे पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने नवागत अध्यक्ष का परिचय दिया और कमियों को सुधारने तथा औषधीय वाटिका व स्वास्थ्य संबंधित प्रतिमाएं लगाने का मास्टर प्लान तैयार कर भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

विभागाध्यक्षों से भर्ती मरीजों की मांगी गई है सूची

देश दीपक वर्मा ने कहा कि ओपीडी में मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है, लेकिन आईपीडी में बहुत कम भर्ती मरीज मिले। जबकि, एम्स जैसे संस्थान में ऐसा नहीं होता है। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों से ओपीडी और आईपीडी में आए मरीजों की सूची मांगी गई है। यह पहला भ्रमण था, इसलिए चीजों को सुधारने का निर्देश दिया गया है। अगली बार आने पर यदि फिर से यहीं कमियां मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। यही वजह है कि सभी कमियों को दूर करने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

एमबीबीएस छात्र बोले, खाना ठीक नहीं मिलता
देश दीपक वर्मा ने बताया कि एमबीबीएस छात्रों से वार्ता की गई तो उन्होंने खुलकर अपनी बातें कहीं। छात्रों ने बताया कि उन्हें खाना ठीक से नहीं मिलता है। इस पर एम्स प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि छात्रों को अच्छा भोजन उपलब्ध कराएं। इसके लिए कार्ययोजना बनाएं। वहीं छात्राओं ने बताया कि एक कमरे में तीन-तीन लोग रह रह हैं, इस पर एम्स प्रशासन से वार्ता कर समस्या समाधान का निर्देश दिया। कहा कि मैं गोरखपुर का हूं, इसलिए यहां की समस्या को जानता हूं। एक मरीज की तरह मैं एम्स को देखकर इसे आगे ले जाने का काम करुंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें