फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के खिलाड़ियों को नए साल में मिलेगी खास सौगात, जानिए कैसे करेंगे 'मैदान फतेह'

Tue, 17 Nov 2020 07:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

रेलवे के हॉकी खिलाड़ी नए साल से हॉकी का अभ्यास नए मैदान पर करेंगे। अब उन्हें अभ्यास के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम के पूर्वी छोर पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की निगरानी में अंतरराष्ट्रीय मानक के आधार पर मैदान का निर्माण शुरू हो गया है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। भविष्य में इस मैदान पर एस्ट्रोटर्फ भी बिछाने की योजना है।

विज्ञापन


रेलवे के पास हॉकी का बेहतर मैदान नहीं है। खिलाड़ी रेलवे स्टेडियम में फुटबाल के मैदान पर ही अभ्यास कर लेते हैं। इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण नहीं मिल पाता है। जबकि पूर्वोत्तर रेलवे हाकी की पुरुष और महिला टीम है।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से पहले ये खिलाड़ी एस्ट्रोटर्फ वाले मैदान पर जाकर अभ्यास करते हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी प्रतियोगिताएं एस्ट्रोटर्फ मैदान पर ही होती हैं। लेकिन रेलवे के खिलाड़ी सामान्य मैदान पर अभ्यास करते हैं। इसके चलते बड़ी प्रतियोगिताओं में वह पिछड़ जाते हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निकले हैं खिलाड़ी

गोरखपुर से कई हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। अली सईद, प्रेम माया, प्रीती दुबे ने पूरे देश में अपने खेल के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

गोविवि में नए मैदान के लिए गया है प्रस्ताव
वीर बहादुर सिंह स्पोटर्स कालेज, फर्टिलाइजर और एमएसआई इंटर कालेज में ही हॉकी का मैदान है। गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से खेलो इंडिया के तहत राज्य सरकार के मार्फत हॉकी के मैदान के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

क्रीड़ा संघ पूर्वोत्तर रेलवे महासचिव पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में नया हॉकी का मैदान तैयार किया जा रहा है। मैदान बन जाने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सहूलियत मिलेगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें