फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रो. महेश यादव, डॉ. बृजेश बने महामंत्री

Tue, 28 Jul 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में सोमवार को शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। इसमें शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यकारिणी में प्रो. महेश यादव को अध्यक्ष, डॉ. बृजेश कुमार गुप्ता को महामंत्री, डॉ. विकास सिंह एवं डॉ. अनीता कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इसी तरह डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी को संयुक्त मंत्री, डॉ. आलोक रंजन को गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और डॉ. जितेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर सभी शिक्षकों व अन्य महाविद्यालयों से स्थानांतरित होकर आए डॉ. विनय कुमार सिंह एवं डॉ. अनुराधा सिंह का स्वागत किया गया। शिक्षकों ने नए सत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने व कॉलेज के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें