उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मंगलवार को एक शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसे लेकर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 7 हो गई है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले युवक मुंबई से लौटा था। इसकी पुष्टी भूपेंद्र चौधरी ने की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या सात हो गई है। इसमें से एक की मौत हो गई है जबकि दो की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ग्राम टोला सेखवनिया बुजुर्ग शिवराजपुर को पूरी तरह से सील कर दिया है।