महानगर। भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता की संस्तुति पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विनोद गौड़ ने नई कार्यसमिति की घोषणा की है।
महानगर कार्यसमिति में राम खरवार, दिलीप खरवार, संतोष गौंड, ठाकुर प्रसाद, रणजीत गौंड, राम गणेश, मकसूदन और रामशृंगार को महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अभिषेक गौंड, राहुल गौंड और श्रवण महानगर महामंत्री बनाए गए हैं। रूपेश कुमार, अनिरुद्ध खरवार, शंभू खरवार, कृष्णा बिहारी, जगदीश गौंड, संतोष कुमार, लालमती और संजय गौंड महानगर मंत्री बने हैं। राजदेव गौंड महानगर कोषाध्यक्ष, राजकिशोर महानगर मीडिया संयोजक, आशीष गौंड सोशल मीडिया संयोजक और जगदीश खरवार आईटी संयोजक का दायित्व संभालेंगे। प्रदीप गौंड, ध्रुव खरवार, गुलशन गौंड, हर्षित गौंड, रमेश गौंड, सोनू गौंड, सुनील गौंड और राजेश कुमार गौंड को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।