फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक्सप्रेसवे से आलमबाग के लिए नई बस सेवा होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से गोरखपुर से आलमबाग लखनऊ के लिए एक्सप्रेसवे मार्ग से नई बस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर इस सेवा के लिए चालक-परिचालक का आवंटन वरिष्ठ केंद्र प्रभारी एवं सीनियर फोरमैन की सहमति से कर दिया गया है।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे मार्ग से यह बस सेवा शुरू करने पर लखनऊ जाने में बस से यात्रा करने वाले लोगों के समय की बचत होगी। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार, बस प्रतिदिन गोरखपुर से सुबह 8:00 बजे प्रस्थान करेगी और 1:00 बजे आलमबाग पहुंचेगी। वहीं वापसी यात्रा लखनऊ से 4:00 बजे शुरू होकर रात 9:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह सेवा कुल 692 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वहीं परिवहन निगम के एआरएम महेश चंद्र ने बताया कि यात्रियों की मांग व उनको सुविधा देने के लिए इसे शुरू किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें