फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनईआर : वाराणसी से दिल्ली और सिलीगुड़ी के बीच 150 किमी रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट में दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा
विज्ञापन


गोरखपुर से वाराणसी तक रोड कनेक्टिविटी भी बेहतर, यहां के लोगों को भी मिलेगा सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बजट में पूर्वोत्तर रेलवे को हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की दो परियोजनाओं की सौगात मिली है। दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर के बनने से 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा गति से ट्रेनें दौड़ेंगी। अधिकतम 15 घंटे में सफर पूरा हो जाएगा, जबकि इस समय 24 घंटे का समय लगता है। वहीं, पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का विस्तार होगा। गोरखपुर से वाराणसी तक रोड कनेक्टिविटी भी बेहतर है, इसलिए इस कॉरिडोर का फायदा यहां के लोगों को भी मिलेगा।
विज्ञापन


रेलवे के जानकारों का कहना है कि यह कॉरिडोर उद्यमिता के क्षेत्र में बहुत लाभकारी होगा। दिल्ली से वाराणसी के रास्ते सिलीगुड़ी तक जाना आसान हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्व मुख्य परिचालन एवं वाणिज्य प्रबंधक राकेश त्रिपाठी कहते हैं, व्यापार के चक्कर में बहुत सारे व्यापारी दिल्ली से सिलीगुड़ी, दार्जलिंग जाते हैं। उन्हें हाईस्पीड ट्रेन मिल जाएगी, जिससे समय की बचत होगी। सिलीगुड़ी उत्तर-पूर्व का प्रवेश द्वार है, जबकि वाराणसी एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है। यह मार्ग पूर्वी राज्यों को भारत के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने और लंबी दूरी की यात्री परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। गोरखपुर से वाराणसी तक सड़क मार्ग जाने में फोरलेन के बनने से तीन घंटे का समय लगता है। ऐसे में वाराणसी से सिलीगुड़ी जाने के लिए हाईस्पीड ट्रेन मिल जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें