पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) से जुड़ी सभी ट्रेनों में हेल्पलाइन के लंबे झंझट के बजाए अब तुरंत मदद मिलेगी। इसके लिए रेल मदद एप पर सभी स्टाफ के नाम और मोबाइल नंबर मौजूद रहेंगे। 139 पर कॉल या मैसेज करते ही स्टाफ सफाई, कैटरिंग या सुरक्षा आदि से जुड़ी आपकी किसी भी समस्या के निदान के लिए तुरंत हाजिर होगा।
शिकायत तुरंत दूर हुई या नहीं, इसकी भी निगरानी की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत 139 पर कॉल या मैसेज करते ही स्टाफ सफाई, कैटरिंग या सुरक्षा आदि से जुड़ी आपकी किसी भी समस्या के निदान के लिए तुरंत हाजिर होगा। शिकायत तुरंत दूर हुई या नहीं, इसकी भी निगरानी की जाएगी।
नई व्यवस्था के तहत 139 पर कॉल या मैसेज से भी यात्री शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यात्री की शिकायत पर तत्काल उपलब्ध संबंधित स्टाफ के पास कंट्रोल रूम से फोन और एसएमएस जाएगा। वे सीधे यात्री के पास पहुंचकर उनकी समस्या का समाधान कराएंगे और इसकी जानकारी रेल मदद एप पर भी देंगे।
इतना ही नहीं यात्री शिकायतों का स्टेट्स भी देख सकेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा यात्रियों को जल्द ही मिलने लगेगी।
अभी यह है व्यवस्था
अभी तक यात्रियों को अपनी शिकायत के समाधान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। शिकायत दर्ज होने पर वह संबंधित डीआरएम कार्यालय के पास जाता है। वहां से संबंधित अधिकारी के पास फारवर्ड किंया जाता है। इसमें बहुत समय लगता है।