फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनईआर को मिली तीन वंदेभारत और सात अमृत भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
- वर्ष 2025 में नई ट्रेन के अलावा तीसरी लाइन भी बनी, कवच लगाने का शुरू हुआ काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। इंफ्रास्ट्रक्चर और नई ट्रेनों के लिहाज से पूर्वोत्तर रेलवे के खाते में वर्ष 2025 में कई उपलब्धियां हासिल हुईं। तीन वंदेभारत और सात अमृत भारत ट्रेनें चलाई गईं। डोमिनगढ़ से कुसम्हीं, गोंडा रेल खंड में करनैलगंज-घाघरा घाट के बीच तीसरी लाइन पर ट्रेनें सरपट दौड़ने लगी हैं। ट्रेन हादसों के को रोकने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित कवच स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली लगाने के लिए प्रथम चरण में लखनऊ-छपरा एवं सीतापुर-बुढ़वल खंड (558 किमी) में कार्य शुरू हो गया है।
इस रेलवे पर सबसे ज्यादा नई ट्रेन चलाने, ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक पर काम शुरू हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे में अभी तक कुल 120 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ई.आई.) प्रणाली स्थापित हो चुकी है। 26502/26501 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, 26506/26505 बनारस-खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, 26504/26503 लखनऊ (गोमती नगर)-सहारनपुर-लखनऊ (गोमती नगर) वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही 15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस, 13436/13435 गोमती नगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस, 15562/15561 गोमती नगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस, 14048/14047 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस, 14628/14627 छैहरटा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस, 19624/19623 दरभंगा-मदार (अजमेर)-दरभंगा अमृत भारत, 15133/15134 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल (दिल्ली) अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली। इसके साथ ही 15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस का पीलीभीत तक (वाया पूरनपुर) मार्ग विस्तार किया गया।

एक ही ट्रैक पर आगे-पीछे चलने लगी ट्रेनें
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पर अभी तक कुल 126.57 किमी. ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य पूरा हो चुका है। इस वर्ष बैतालपुर-देवरिया सदर (6.84 किमी.), मुंडेरवा-ओरवारा-बस्ती (14.41 किमी.), बस्ती-गोविन्दनगर (6.20 किमी.) एवं गोविंदनगर-टिनिच-गौर-बभनान (24.64 किमी.) के बीच आगे-पीछे ट्रेनें चलने लगी हैं।
विज्ञापन



गोरखपुर में बना लॉन टेनिस कोर्ट
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप लॉन टेनिस कोर्ट की सुविधा उपलब्ध हुई है। इसके अलावा सिकंदराबाद में आयोजित 72वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला एवं पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025-26 में पुरुष खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान, महिला खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। सर्बिया में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चंद्र विजय सिंह कुश्ती कोच के रूप में शामिल हुए, जिसमें सुजीत ने स्वर्ण पदक जीता। एथलेटिक्स महिला टीम ने अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वेटलिफ्टिंग महिला टीम ने अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दूसरा स्थान और 73वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) कबड्डी चैंपियनशिप-2025 में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें