फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने केएल गुप्ता के निधन पर की शोकसभा, योगदान को किया याद

Fri, 06 Nov 2026 04:03 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला, गोरखपुर

सार

वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में केएल गुप्ता की ईमानदारी, बेदाग छवि और श्रमिकों के प्रति समर्पण सभी के लिए अनुकरणीय है। लंबे समय तक श्रमिकों का विश्वास बनाए रखना उनके नेतृत्व और लोकप्रियता को दर्शाता है। उनका सादगीपूर्ण जीवन श्रमिक संगठनों से जुड़े लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन
केएल गुप्ता के निधन पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की ओर से शोकसभा आयोजित की गई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब छह दशकों तक एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री रहे कन्हैया लाल गुप्ता (केएल गुप्ता) के निधन पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) की ओर से यांत्रिक कारखाना स्थित कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शोकसभा की अध्यक्षता और संचालन करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (एनएफआईआर) के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय तथा वरिष्ठ नेता नवीन कुमार मिश्रा ने केएल गुप्ता के व्यक्तित्व और श्रमिक हितों के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि केएल गुप्ता का निधन मजदूर आंदोलन के एक लंबे दौर का अंत है। उन्होंने अपना पूरा जीवन रेलवे कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित कर दिया।

ईमानदारी और सादगीपूर्ण जीवन को बताया प्रेरणादायी

विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी ईमानदारी, बेदाग छवि और श्रमिकों के प्रति समर्पण सभी के लिए अनुकरणीय है। लंबे समय तक श्रमिकों का विश्वास बनाए रखना उनके नेतृत्व और लोकप्रियता को दर्शाता है। उनका सादगीपूर्ण जीवन श्रमिक संगठनों से जुड़े लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

शोकसभा में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि केएल गुप्ता ने वर्षों तक मजदूर आंदोलन को मजबूती दी। उनके विचार, संघर्ष और आदर्श आगे भी श्रमिकों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

वाराणसी मंडल कार्यालय में भी दी गई श्रद्धांजलि
इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं एनएफआईआर के जोनल सचिव रमेश मिश्रा ने वाराणसी स्थित मंडल कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ शोकसभा आयोजित की। उन्होंने केएल गुप्ता को श्रद्धांजलि देते हुए श्रमिक हितों के लिए उनके योगदान को याद किया।

शोकसभा में दीपक चौधरी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर त्रिपाठी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, शमशाद अहमद, प्रमोद कुमार उपाध्याय, देवेश और लक्ष्मी श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें