नेपाली नागरिकों ने पीएम मोदी व अधिकारियों का ताली बजाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद हम लोग घर जाने के लिए निकले लेकिन देश में घुसने से पहले ही लाठियां खानी पड़ गई। उसके बाद भारत में हमें रहने के लिए जगह मिली।
उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासन की ओर से जो स्नेह मिला, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों का विशेष ख्याल रखा है।
नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान, गोरख समाज के अध्यक्ष मनोज राना समेत अन्य लोगों ने जरूरी सामाग्री दी। साथ ही क्वारंटीन सेंटर में मौजूद सभी नेपाली नागरिको को हर संभव सुविधा देने की बात कही।
एसडीएम जसधीर सिंह यादव ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले नेपाली नागरिको को बेहतर सुविधा दी जा रही है। साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने को लेकर जागरूक किया गया है। यहां मिल रही सुविधा से सभी खुश हैं।