नेपाली टमाटर के मंडी में पहुंचने के साथ ही बंगलुरू के टमाटर अब मंडी से गायब हो गया है। महंगा होने के कारण कोई भी व्यापारी बंगलुरू के टमाटर को नहीं खरीद रहा है। बुधवार को बहुत ही कम दुकानों पर बंगलुरु के टमाटर देखने को मिले।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान आचार्य डॉ. वीएन पांडेय ने कहा कि नेपाल में दो सीजन में टमाटर और मटर की फसल होती है। यही कारण है कि नेपाल से टमाटर यहां आ रहा है। पहले बंगलूरु का टमाटर भी सस्ते दाम में आता था तो नेपाल के टमाटर को कोई पूछता नहीं था। जहां तक सेहत की बात है तो नेपाल का टमाटर भी नुकसानदायक नहीं है। अब तो टमाटर के ऐसे जीन खोज लिए गए हैं जो 10 से 15 दिनों तक खराब नहीं होते हैं।