फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में छह महीने से बंद पढ़े हैं शक्तिपीठ, दशहरे में खुलवाने के लिए लोग लगा रहे हैं जोर

Wed, 07 Oct 2020 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
विज्ञापन
शक्तिपीठों को फिर से भक्तों के लिए खोलने की मांग करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नेपाल का प्रमुख पर्व दशहरा निकट होने के बाद नेपाल के श्रद्धालुओं ने मंदिर और शक्तिपीठों को फिर से भक्तों के लिए खोलने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। जिसके बाद सरकार ने स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए देश भर में शक्तिपीठों को संचालित करने के लिए कोरोना संकट प्रबंधन केंद्र ने संक्रमण से बचाव के दिशा निर्देश भेजा है। दशहरा पर्व को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


मंत्रालय के प्रवक्ता कमल प्रसाद भट्टाराई ने कहा कि संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिछले सप्ताह कोरोना संकट प्रबंधन केंद्र में शक्तिपीठ खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा था। काठमांडू के प्रमुख पुजारी कपिल बज्रचार्य ने बताया कि इस साल कोरोना महामारी के कारण पिछले छह महीने से सभी धार्मिक स्थल बंद हैं। दशहरा हिंदू नेपालियों का मुख्य त्योहार है। इसलिए दशहरा में सुरक्षा सतर्कता अपनाकर शक्तिपीठ खोलने की मांग की गई थी। जिसको सरकार ने गंभीरता से लिया है।

पुजारी ने बताया कि प्रशासन इस बात को लेकर अभी भी भ्रमित है कि शक्तिपीठ को खोला जाए या नहीं क्योंकि केंद्र ने कोई निश्चित निर्णय नहीं लिया है। कई स्थानीय प्रशासन शक्तिपीठ खोलने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके लिए देश के सभी जिला प्रशासन ने सशस्त्र पुलिस से मंदिर खोलने के लिए सुझाव मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें