नेपाल सरकार ने कोरोना वायरस के जंग से लड़ने के लिए प्रतिदिन सकारात्मक फैसले लेकर जनता को इस वायरस के प्रति सचेत रहने को जागरूक कर रही है। नेपाल सरकार यातायात मंत्रालय ने सोमवार से सभी लंबी दूरी के यात्री वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
शुक्रवार को नेपाल राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि लंबे समय से यात्री वाहनों को कोरोना के संभावित जोखिम को कम करने के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। साथ ही, लंबी दूरी के यात्री बस में भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रविवार को बस के संचालित करने की अनुमति दी गई है और सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।
रूपनदेही यातायात व्यवसायियों ने बताया कि सोनौली से काठमांडू पोखरा बीरगंज सहित लंबी दूरी चलने वाली सभी बसों को सरकार के निर्देश पर सोमवार से रोक दिया जाएगा। साथ ही रूपनदेही जिला सहित सभी भीड़ वाले स्थान पर पांच लोगों के एक साथ रहने, स्कूल, कालेज, हाट बाजार, साप्ताहिक बाजार थियेटर को 31 मार्च तक बंद किया गया है। रूपनदेही डीएम महादेव पंथ ने बताया कि सोमवार से अगले आदेश तक सोनौली से चलने वाली सभी लंबी दूरी के यात्री बस को सरकार के अगले आदेश तक रोका गया है।