फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर में सो रही किशोरी से छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- छत के रास्ते घर में घुसा पड़ोसी युवक, कपड़े फाड़ने और चेहरे पर दांत से काटने का आरोप
विज्ञापन

सहजनवां। थाना क्षेत्र के एक वार्ड में घर के अंदर सो रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जब्बार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह अपनी 14 वर्षीय पुत्री के साथ रहती हैं। आरोप है कि पड़ोस का एक युवक लंबे समय से किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। कई बार समझाने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि शनिवार रात किशोरी अपने कमरे में सो रही थी, तभी आरोपी युवक छत के रास्ते घर में घुस गया और कमरे में पहुंचकर उसके साथ छेड़खानी की। साथ ही दुष्कर्म की कोशिश भी की। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोपी पर कपड़े फाड़ने और चेहरे पर दांत से काटने का भी आरोप है। थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी जब्बार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें