फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन में था फ्रैक्चर ठीक करने के दौरान आ गई ट्रेन, बचाव के दौरान हुए घायल

Thu, 23 Jan 2020 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
railway track - फोटो : railway track
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के जगतबेला स्टेशन के पास रेल लाइन पर ड्यूटी के दौरान रेल दुर्घटना और साथी को बचाने के चक्कर में रेलकर्मी (ट्रैक मेंटेनर) विनय कुमार सिंह के दोनों हाथ टूट गए।
विज्ञापन


वह पीडब्लूआई के साथ रेल लाइन में फ्रैक्चर को ठीक कर रहे थे कि इसी दौरान दोनों ओर से ट्रेनें आ गईं। बचाव के लिए किनारे कूदने के दौरान ट्रैक मेंटेनर घायल हो गए। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के पदाधिकारियों ने उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है।

नरमू के शाखा अध्यक्ष संजय मालवीय के अनुसार, ट्रैक मेंटेनर ने अपनी जान पर खेलकर रेल दुर्घटना और पीडब्लूआइ की जान बचाई है। कार्य के दौरान विनय ने देखा कि एक जगह रेल लाइन फ्रैक्चर है। इसी दौरान अप और डाउन लाइन पर ट्रेनें आ रही थीं। उसने तुरंत इसकी जानकारी पीडब्लूआई को दी।
विज्ञापन


पीडब्लूआई और विनय आनन-फानन में रेल फ्रैक्चर को दुरुस्त करने लगे। इसी दौरान दोनों ट्रेनें समीप आ गईं। ट्रैक मेंटेनर ने ट्रेनों से बचने के लिए पीडब्लूआई को लेकर किनारे कूद गया।

ट्रेनें तो पास हो गईं, लेकिन कूदने के दौरान विनय कुमार के दोनों हाथ जख्मी हो गए और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। पीडब्लूआइ को भी चोटें आईं। अन्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना नरमू के पदाधिकारियों और महामंत्री केएल गुप्त को दी। सबने मिलकर घायल ट्रैकमैन को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें