गोरखपुर। महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर ने रेल कर्मचारियों, अधिकारियों तथा रेल उपयोगकर्ताओं को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि ट्रेनों पर गोबर, कीचड़, पत्थर आदि न फेंके। इससे लोको पायलट, गार्ड अथवा यात्री घायल हो सकते है। रेलवे ट्रैक एवं इसके आसपास भीड़ एकत्रित न करें। गाड़ियां एवं रेल परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता के लिए रेलवे हेल्प लाइन नम्बर 139 डायल करें। ब्यूरो