फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानदेय न मिलने से कर्मचारियों की होली फीकी

Sun, 24 Mar 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी नेता ने की भुगतान कराने की मांग
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने बताया कि ललित नारायण मिश्रा रेलवे चिकित्सालय में कार्यरत संविदा कर्मियों का मानदेय नहीं मिलने से उनकी होली फीकी हो गई है। उनकी मांग है कि अविलंब कर्मचारियों का मानदेय भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

पीआरकेएस नेता ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने दुखी मन से उन्हें बताया कि जब उनका मानदेय नहीं मिला है तो कर्मचारियों की होली कैसे मनेगी। संविदा कर्मियों ने बताया कि उनके मानदेय का भुगतान पूरा एक मुश्त की जगह कई चरणों में किया जाता है। राय ने चीफ मेडिकल डायरेक्टर को पत्र लिखकर अवगत कराया है एवं कहा कि नियोक्ता की जिम्मेदारी है कि चाहे रेगुलर कर्मचारी हो या संविदा कर्मी हो सबका भुगतान समय से सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें