फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वड़ोदरा से गोरखपुर और मुंबई सेंट्रल से कटिहार के बीच चलेगी होली स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने दो होली स्पेशल ट्रेन गोरखपुर के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें गोरखपुर-बड़ोदरा और मुंबई सेंट्रल-कटिहार के बीच चलाई जाएंगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

09111 वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल 23 फरवरी तथा 02, 09, 16 एवं 23 मार्च, प्रत्येक सोमवार को वडोदरा से शाम 7:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर 23:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 09112 गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक होली स्पेशल 25 फरवरी तथा 04, 11, 18 एवं 25 मार्च, प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन वडोदरा सुबह 08:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन



09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार साप्ताहिक होली स्पेशल 21, 28 फरवरी, 07, 14, 21, एवं 28 मार्च को मुंबई सेंट्रल से सुबह 10.55 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से रात 8:00 बजे छूटकर तीसरे दिन कटिहार सुबह 07:30 बजे पहुंचेगी। 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट होली स्पेशल 24 फरवरी, 03, 10, 17, 24 एवं 31 मार्च को कटिहार से रात 12:15 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से 10.45 बजे छूटकर दूसरे दिन मुंबई सेंट्रल शाम 6:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


रक्सौल-उधना स्पेशल के फेरे बढ़े
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने 05559/05560 रक्सौल-उधना वाया गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल का संचलन रक्सौल से 28 फरवरी को तथा उधना से 01 मार्च को 01 फेरे के लिए विस्तारित किया है। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ ने दी। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग कार्य के 15080/15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचलन 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें